YouTube Erang
आज लाखों लोग ब्लॉगिंग और यू-ट्यूब पर वीडियो के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं। बच्चे हों, युवा, महिलाएं या बुजुर्ग... ये मंच हर किसी को समान मौका देता है। अगर आप भी इसमें रुचि रखते हैं, इसमें आगे आना चाहते हैं तो हिचकिचाने की जरूरत नहीं है। बस सही तरीकों के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ब्लॉगिंग और यू-ट्यूब के जरिए आप किस तरह नाम और दाम दोनों कमा सकते हैं।
ब्लॉगिंग
ब्लॉग एक डिजिटल आर्टिकल होता है, जिसे पढ़ने के लिए आपके फॉलोअर्स आते हैं। ब्लॉग के जरिए आप किसी भी टॉपिक पर जानकारी दे सकते हैं और लिख सकते हैं। ब्लॉग आपकी पर्सनल वेबसाइट पर पब्लिश होता है। अगर आपका पाठकगण बड़ा है और लोग आपका लिखा हुआ पसंद करते हैं, तो दूसरे वेबसाइट्स आपके ब्लॉग को अपनी वेबसाइट पर भी साझा करते हैं। ब्लॉग लिखने वाले शख्स को ब्लॉगर कहा जाता है और इस काम को शॉर्ट फॉर्म में ब्लॉगिंग भी कहा जाता है। आगे हम आपको ब्लॉगिंग का सही तरीका बता रहे हैं।
• सबसे पहले अपनी पसंद का विषय चुनें जिसपर आपकी पकड़ अच्छी हो और आप उस पर पूरे आत्मविश्वास के साथ लिख सकें। उसके बाद एक अच्छा डोमेन नाम खरीदें, जिसे आप पहचान के तौर पर इस्तेमाल कर सकें।
• उसेक बाद सही वेबसाइट का चयन करें जैसे कि वर्डप्रेस या ब्लागस्पॉट डॉट कॉम। शुरुआत में आप सबसे आसान एप ब्लॉगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। काम सीख लेने के बाद वर्डप्रेस पर जा सकते हैं। बता दें कि ब्लॉगर पर बिना किसी पैसे के अकाउंट बनाया जा सकता है, लेकिन वर्डप्रेस के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे।
• अपने ब्लॉग को सादे और आकर्षक तरीके से डिजाइन करें। ऐसे डिजाइन चुनें जो आसानी से और जल्दी लोड हो जाएं। आप कई प्री-डिजाइन टेम्पलेट और थीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
• ब्लॉग लिखने में रेगुलर रहें। एक तय वक्त पर अपने आर्टिकल्स पब्लिश करते रहें। ज्यादा गैप लेना नुकसानदेह हो सकता है। सारा कंटेंट ओरिजनल रखें, कुछ भी कॉपी पेस्ट न करें।
• ब्लॉग का अच्छा सा लोगो बनाकर, अलग डिजाइन बनाकर उसे एक अच्छे ब्रांड का रूप दें। उसके बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उसकी मार्केटिंग और प्रमोशन करें।
• सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की मदद लें। गूगल या विभिन्न वेबसाइट से SEO के बारे में विस्तार से पढ़कर अपने कंटेंट के प्रमोशन के लिए इसका इस्तेमाल करें।
• गूगल एडसेंस में अकाउंट बनाकर कमाई शुरू करें। धीरे -धीरे एफिलिएट मार्केटिंग, क्लासिफाइड, मार्किट प्लेस, एडवरटाइजिंग सेल्स, स्पॉन्सर्ड रिव्यू और पेड पोस्ट्स, ईमेल मार्केटिंग आदि के जरिए अपनी कमाई बढ़ाएं। चाहें तो अपने लिखे हुए ब्लॉग को दूसरी वेबसाइट्स को बेच भी सकतें हैं।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
0 comments:
Post a Comment