पबजी गेम क्या है?? what is pubg in hindi | pubg game kya hai | pubg meaning in hindi
Posted On April 25, 2019
पबजी गेम क्या है और पबजी इतना लोकप्रिय क्यों है? what is pubg in hindi | pubg game meangin in hindi
![]() |
| what is pubg in hindi | pubg meaning in hindi |
पबजी गेम क्या है PUBG game kya hai
PUBG (पबजी) का पूरा नाम Player Unknowns BattleGround’s है। इसमें Player unknown एक गेमर और गेम डेवलपर है जिसने PUBG डेवेलोप की है और BattleGrounds यह एक गेम का प्रकार है । Player Unknowns BattleGround’s का हिंदी में मतलब होता है ” अजनबी खिलाडी की रणभूमी” हालाँकि इस गेम का डेवेलपर गेमिंग की दुनिया में Player Unknown यानि अजनबी खिलाडी के नाम से लोकप्रिय है।
पबजी एक बैटलरॉयल (BattleRoyal) गेम है, जिसमे एक साथ कई लोगो को एक छोटे आइलैंड पर उतारा जाता है। प्लेयर जिस मोड में खेल रहा होता है उस मोड के हिसाब से आईलैण्ड की साइज, खिलाडियों की संख्या और हथियार निर्भर करते है।
पबजी गेम में आप अकेले या अपने दोस्तों के साथ खेल सकते है। आप चाहे तो दो(Duo) या चार(squad) दोस्तों की टीम बनाकर भी खेल सकते है।
बैटलरॉयल गेम क्या होती है? battleroyal game kya hai
बैटलरॉयल गेम बहुत पुराना वीडियो गेम का प्रकार है जिसमे कई प्लेयर एक साथ एक छोटे मैप पर खेलते है। बैटलरॉयल गेम में हर एक खिलाडी या उसकी टीम को जितने के लिए बाकि खिलाड़िओ को मारना पड़ता है।
जो खिलाडी गेम के आखिर तक नहीं मारा जाता उसकी टीम इस खेल का विनर यानि विजेता होता है।
दुनिया की पहली बैटलरॉयल गेम २०१२ में बनायीं गयी थी जिसका नाम माइनक्राफ्ट (miecraft) था। आज यह गेम माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है।
२०१७ में पबजी गेम लांच होने के बाद से बैटलरॉयल गेम मशहूर होना शुरू हुई। आज मार्किट में हर प्लेटफार्म के लिए कई सारे बैटलरॉयल गेम्स मौजूद है।
लोगो को पबजी गेम की लत क्यों लग जाती है ? pubg ki lat kyu lag jati hai
![]() |
| what is pubg | pubg ki lat ya addiction kyu lag jati hai |
बेहतरीन ग्राफ़िक्स realistic graphics
पबजी के आने से पहले से ही मार्केट में कई सारी बैटलरॉयल गेम्स मौजूद थी लेकिन बेहतरीन और असली लगने वाले ग्राफ़िक्स की वजह से पबजी गेम लोगो का खास आकर्षण बन गयी।
PUBG २३ मार्च २०१७ को कंप्यूटर और XBOX के लिए रिलीज़ की गयी, कुछ ही समय में यह गेम इतनी लोकप्रिय हुई की गेम डेवलपर १९ मार्च २०१८ को PUBG गेम का मोबाइल वर्जन पूरी दुनिया में लांच कर दिया।
PUBG PC और XBOX प्लेयर्स का कहना है के इस गेम का ग्राफ़िक्स और गेमप्ले इतना बेहतरीन है के उन्हें असल लड़ाई का अनुभव प्राप्त होता है।
असली लगने वाले हथियार realistic weapons
PUBG गेम में असली जंग में उपयोग में लिए जाने वाले weapons यानि हथियारों का इस्तेमाल किया गया है जिससे गेम में असली जंग का माहौल तैयार होता है।
PUBG के बेहतरीन ग्राफ़िक्स के अलावा इस गेम में साउंड भी बड़ी कारीगरी से बनाये गए है, अलग-अलग हथियारों की फायरिंग और गोली लगने के आवाजों को बड़ी बारीकी से डिज़ाइन किया गया है।
PUBG गेम प्लेयर को खेलने के लिए चैलेंज करती है challenging gameplay
PUBG गेम में जितने के लिए १०० लोगो को हराना पड़ता है। जितने पर १०० लोगो को हराकर ख़िताब जितने की ख़ुशी अलग ही होती है।
PUBG PC या XBOX वर्जन के खिलाडीयों को अपने दुश्मन को उसके पैरो के आवाज, गोलियों की आवाज और बाकि तर्क लगाकर ढूँढकर मारना होता है जिससे इस गेम में खिलाडी की दिलचस्पी और बढ़ जाती है।
PUBG में १०० लोगो को हराकर “विनर विनर चिकन डिनर” का ख़िताब हासिल करना इतना आसान नहीं होता इसी लिए यह गेम खिलाडी को मैच खेलने के लिए चैलेंज करती है।
वौइस चैट से रणनीति बनाइए
PUBG एक स्ट्रेटेजिक गेम है जिसमे खिलाड़िओं को अलग-अलग रणनीति बनाकर खेलना होता है। PUBG में वौइस् चैट फीचर की मदद से प्लेयर अपने टीममेट के साथ रणनीति बनाकर खेल सकता है इतना ही नहीं अगर आप का दुश्मन आस पास है तो वो उनकी बाते भी सुन सकते है और उनसे बात भी कर सकता है।
PUBG गेम की एक मैच ३० से ४० मिनट तक चलती है इस लिए PUBG टाइमपास का अच्छा माध्यम है।
पबजी गेम कैसे डाउनलोड करे pubg game kaise kharide aur download kare
कंप्यूटर या गेमिंग कंसोल के लिए PUBG कैसे डाउनलोड करे? how to download/buy PUBG PC
अगर आप कंप्यूटर या गेमिंग कंसोल में PUBG खेलना चाहते है तो आप को PUBG गेम को खरीदना होगा साथ में कंसोल पर खेलने के लिए मल्टीप्लयेर पास होना भी ज़रूरी है।
PUBG PC खेलने के लिए आप के पास निचे दिए गए या उससे अच्छे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होना ज़रूरी है।
![]() |
| PUBG PC install karne ke liye kya chahiye |
PUBG PC खेलने के लिए यहाँ क्लिक करे
PUBG Mobile फ्री में कैसे डाउनलोड और इनस्टॉल करे how to download pubg mobile for free
PUBG मोबाइल गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। अगर आप के मोबाइल में पबजी सपोर्ट करती है तो आप को एप्प स्टोर में इनस्टॉल का ऑप्शन दिखेगा।
पबजी मोबाइल गेम फ्री क्यों है? pubg mobile game free kyu hai
PUBG PC और XBOX को खेलने के लिए आप को गेम खरीदनी पड़ती है हालाँकि आप PUBG MOBILE बिलकुल फ्री में खेल सकते है और PUBG mobile में कोई एडवर्टाइस भी नहीं दिखती।
PUBG के डेवेलपर्स PUBG PC और XBOX के प्लेयर्स को गेम बेचकर और गेम में मौजूद अलग-अलग स्किन और सर्वाइवल पास के जरिये पैसे कमाते है।
![]() |
| Why pubg mobile is free in hindi | PUBG paise kaise kamata hai |
अगर हम मोबाइल की बात करते है तो मोबाइल के लिए कई सारी बैटलरॉयल गेम्स फ्री में मौजूद है। ऐसे में गेम को चर्चा में रखने के लिए डेवलपर गेम डाउनलोड करने और खेलने के लिए मोबाइल प्लेयर से कोई पैसे नहीं लेता लेकिन गेम में बहुत सारे अट्रैक्टिव स्किन्स और रॉयल पास की मदद से प्लेयर को PUBG में पैसे लगाने पर मजबूर किया जाता है । हालाँकि PUBG मोबाइल की ग्राफ़िक्स और ऑडियो क्वालिटी PUBG PC और PUBG कंसोल के मुकाबले बहुत ख़राब है।
pubg mobile में मौजूद अलग-अलग स्किन्स और रॉयल पास की मदद से pubg पैसे कमाता है।
पबजी गेम जैसे अन्य गेम कोनसी है? pubg jaise aur games konsi hai
- Apex Legends
- Fortnite
- BattleField V
- Call of Duty: Black Ops 4 | Blackout
- Ring of Elysium
- Minecraft: Hunger Games
पबजी गेम में रॉयल पास क्या है? pubg me royal pass kya hai
पबजी रॉयल पास खास PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए है, PUBG MOBILE ROYAL PASS फ्री और PUBG MOBILE ROYAL PASS ELITE और ELITE PLUS ऐसे ३ रॉयल पास मौजूद है।
PUBG Mobile रॉयल पास में खिलाड़िओं को अलग अलग मैचेस में अलग अलग मिशन पुरे करने होते है इसके बदले में प्लेयर को अलग अलग स्किन्स, डांस मूव्स और ढेर सारे इनाम दिए जाते है।
PUBG MOBILE ROYAL PASS फ्री में PUBG MOBILE ROYAL PASS ELITE और PUBG MOBILE ROYAL PASS ELITE PLUS के मुकाबले कम मिशन और इनाम होते है। PUBG MOBILE ROYAL PASS ELITE की कीमत ६००UC तो PUBG MOBILE ROYAL PASS ELITE PLUS की कीमत १८००UC है।
PUBG MOBILE ROYAL PASS में १०० लेवल्स होती है, प्लेयर को ८ हफ़्तों में १०० लेवल तक पहुंचना होता है, PUBG MOBILE ROYAL PASS केवल ८ हफ़्तों के लिए वैध होता है जिसे एक सीजन कहा जाता है। सीजन ख़तम होने के बाद प्लेयर को फिर से PUBG MOBILE ROYAL PASS खरीदना होता है और फिर से लेवल १ से शुरुवात करनी होती है।
पबजी सर्वाइवर पास क्या है?pubg me survivor pass kya hai
PUBG SURVIVOR PASS कंप्यूटर और कंसोल के लिए होता है। हालाँकि PUBG SURVIVOR PASS में एक सीजन १० हफ़्तों का होता है। PUBG SURVIVOR PASS के भी फ्री और पेड वर्जन है।
पबजी गेम कैसे खेलते है? pubg kaise khelte hai
1 PUBG क्लासिक मोड कैसे खेले? pubg classic mode kaise khele
क्लासिक मोड में आप को ४ मैप्स (Erengel, Miramar, Sanhok, Vikendi) में से किसी एक मैप में लैंड करना होता है।
![]() |
| how to play erengel map in pubg | pubg kaise khele |
Erengel मैप हरियाली भरा मैप है, इस मैप में ज्यादातर हिस्सा हरियाली से भरा है, इस मैप में कई सारी नदिया, पेड़, और समुन्दर भी है और ये सबसे लोकप्रिय मैप है।
Miramar मैप एक रेगिस्तानी मैप है।
Sanhok भी एक हरियाली भरा मैप है, इस मैप को Erengel का अगला वर्जन भी कहा जा सकता है। इस मैप में कई पेड़ पौधे, नदिया, तालाब मौजूद है। इस मैप में घुटने जितनी ऊँची हरी घास होती है जिसमे छिपकर आप अपने दुश्मन पर छिपकर हमला कर सकते है।
vikendi मैप एक बर्फीला इलाका है जिसमे चारो तरफ बर्फ होती है आप को इस सफ़ेद मैप में अपने दुश्मन को ढूंढ कर मारना होता है।
TPP मोड:
![]() |
| TPP mode kya hai | what is TPP mode in hindi |
इस मोड में आप को एक तीसरे आदमी के व्यू से खेलना होता है। (स्क्रीनशॉट देखे)
FPP मोड
![]() |
| What is FPP mode in pubg | How to play pubg |
इस मोड में आप को प्लेयर के आँखों से जो दिखेगा वही व्यू से खेल खेलना होता है।
1. PUBG क्लासिक मोड कैसे खेले?
![]() |
| PUBG classic mode kaise khele? | how to play classic mode in pubg in hindi |
pubg क्लासिक मोड सबसे लम्बा मोड है। PUBG क्लासिक मोड ३५-४० मिनट तक चलता है (अगर आप आखिर तक जिन्दा रहते है तो) PUBG क्लासिक मोड में एक साथ १०० लोगों को SOLO(एक टीम में एक प्लेयर), DUO(एक टीम में दो प्लेयर), SQUAD(एक टीम में ४ प्लेयर्स) के साथ किसी एक मैप पर उतारा जाता है।
१०० प्लेयर के एक मैच को लॉबी कहा जाता है। हर एक लॉबी १०० प्लेयर्स के लिए १ मिनट तक इंतज़ार करती है, इस १ मिनट को वेटिंग पीरियड/एरिया कहा जाता है।
१ मिनट बाद सभी प्लेयर्स एक प्लेन में होते है जहाँ से सभी प्लेयर अपनी पसंदीदा जगह पर पैराशूट की मदद से लैंड करते है।
लैंड करने के बाद हर एक प्लेयर को आजु बाजु के बिल्डिंग से हथियार ढूंढने होते है। इन हथियारों की मदद से प्लेयर अपने दुश्मनो पर टूट पड़ते है।
अगर आप DUO या SQUAD में खेल रहे हो और किसी ने आप को आप की हेल्थ ख़तम होने तक गोलीया मारता है तो आप knok out हो जाते है। अगर आप का टीम मेंबर ३० सेकण्ड्स के अंदर आप के पास आकर आप को रिव्यु करता है तो आप फिर से ज़िंदा हो सकते हो लेकिन फिर ज़िंदा होने पर आप की हेल्थ सबसे कम होगी।
हेल्थ बढ़ाने के लिए आप को मेडिकिट(medikit), बैंडेज (bandage), एनर्जी ड्रिंक (Energy drink), सीरीन(syrin), पैन किलर (pain killer) का इस्तेमाल करके अपनी हेल्थ बढ़ानी होती है ।
knock out होने के बाद, रिव्यु करते समय या हेल्थ बढ़ाते समय आप किसी पर हमला नहीं कर सकते और अपनी जगह से भी नहीं हिल सकते।
मैच शुरू होने के ५ मिनट के भीतर प्ले जोन एरिया तय किया जाता है (जो मैप के किसी भी हिस्से में आ सकता है) प्ले जोन तय होने के बाद एक सर्कल चारो तरफ से छोटा होने लगता है जिसे हम ब्लू ज़ोन कहते है ब्लू जोन के बाहर जाने से प्लेयर की हेल्थ कम होती है और प्लेयर अपने आप मर जाता है।
ब्लू जोन तय किये गए प्ले जोन तक सिकुड़ जाता है। प्ले ज़ोन और ब्लू ज़ोन एक साथ मिलने पर नया प्ले जोन तय किया जाता है, नया प्ले जोन पुराने प्ले जोन से छोटा होता है। फिर से कुछ समय बाद ब्लू जोन सिकुड़ने लगता है।
प्ले जोन धीरे धीरे इतना छोटा हो जाता है की उसमे एक भी प्लेयर खेल नहीं सकता इससे पहले आप को अपने सभी दुश्मनो को मारना होता है। अगर प्ले जोन ख़तम होने तक आप अपने सभी दुश्मनो को मारने में असफल होते है तो प्ले जोन न होने के कारण सभी प्लेयर्स ब्लू जोन में होते है और जो खिलाडी ब्लू जोन में ज्यादा समय ज़िंदा रहेगा उसे विनर घोषित किया जाता है।
प्ले जोन और ब्लू जोन के अलावा एक और जोन होता है जिसे रेड जोन कहा जाता है, यह जोन ब्लू जोन के अंदर कहींपर भी आ सकता है, रेड जोन ३० सेकंड तक रहता है और इस रेड जोन में अचानक कहींपर भी आसमान से बम गिरते है।
किसी भी प्लेयर के मरने पर उस प्लेयर के पास एक पेटी तैयार हो जाती है जिसे क्रैट (crate) कहा जाता है, उस प्लेयर के पास जो भी हथियार और इक्विपमेंट होते है वो आप को इस क्रैट में मिल जाते है।
![]() |
| PUBG crate |
गेम में किसी भी समय पर अलग अलग जगहों पर प्लेन द्वारा ड्राप गिराए जाते है, ड्राप में कई सारे हथियार, और बाकि इक्विपमेंट होते है की जो पूरी गेम में बाकि कही और नहीं मिलते।
२: आर्केड मोड
![]() |
| What is arcade mode in pubg | how to play pubg arcade mode in hindi |
आर्केड मोड (arcade mode) में तीन अलग अलग मोड है और ज्यादातर मोड erengel मैप में ही खेले जा सकते है।
१. वॉर मोड (WAR मोड):
इस मोड में कुल २० प्लेयर्स को Erengel मैप के किसी एक हिस्से में उतारा जाता है। लैंड करते ही आप के पास एक गन, हैंड ग्रेनेड, और एक मीड़िकिट होता है। वॉर मोड २ हिस्सों में बटा हुआ है एक पहले मोड में सभी प्लेयर्स को kar९८ और 4X स्कोप दिया जाता है वही दूसरे मोड में सभी प्लेयर्स को अलग अलग वेपन्स दिए जाते है।
वॉर मोड में मारे जाने पर आप फिर से उसी एरिया में लैंड कर सकते है और आप का खेल वही से शुरू होगा। वॉर मोड ख़तम होने तक आप कितनी भी बार मरने पर भी गेम में ही रहते हो। वॉर मोड में आप के पास अनलिमिटेड लाइफ होती है, इसका मतलब आप कितनी भी बार मारे गए तो भी आप उसी गेम में खेल सकते है।
वॉर मोड solo, duo, और squad के साथ भी खेला जा सकता है। वॉर मोड १५ मिनट का होता है, जिस भी टीम के १५ मिनट में सबसे ज्यादा पॉइंट होते है वो टीम गेम जीत जाती है।
वॉर मोड में पॉइंट कमाने के लिए आप को ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को मारना होगा, आप के मरने से आप के टीम के पॉइंट कम नहीं होते, अपने टीममेट को knok out होने पर रिव्यु करने से भी आप को पॉइंट दिए जाते है।
वॉर मोड में हर २-३ मिनट में एक ड्राप गिराया जाता है। वॉर मोड शुरू होते ही प्ले जोन को तय किया जाता है और गेम के आखिर तक प्ले जोन उतना ही रहता है। वॉर मोड में हेल्थ रिस्टोर करने और रिव्यु २ गुना ज्यादा तेजी से होता है।
२. स्नाइपर ट्रेनिंग मोड:
sniper training mode क्लासिक मोड जैसा ही होता है लेकिन इस मोड में कुल ४० प्लेयर्स होते है और उन्हें Erengel या miramar मैप के किसी एक हिस्से में उतारा जाता है।
स्नाइपर ट्रेनिंग मोड में सभी बिल्डिंग्स में सिर्फ स्नाइपर गन और scope होते है। प्लेयर को इन्ही स्नाइपर गन और बाकि इक्विपमेंट के सहारे बाकि प्लेयर्स को मारना होता है।
इस मोड में जो भी टीम आखिर तक ज़िंदा रहती है उसे विजेता घोषित किया जाता है।
३. क्विक मैच :
क्विक मैच (Quick Match) स्नाइपर ट्रेनिंग मोड जैसा ही होता है लेकिन किस मोड में सभी बिल्डिंग्स में इन तीनो मेसे कोई एक तरह के हथियार होते है
१. हेवन आइटम (ऐसे हथियार जो सिर्फ ड्रॉप उपलब्ध होते है)
२. शॉटगन
३. सभी तरह के हथियार
क्विक मैच में कुल ३० प्लेयर्स होते है और उन्हें Erengel मैप के किसी एक हिस्से में उतारा जाता है और यह मोड़ सिर्फ ८ मिनट का होता है।
४. मिनी जोन:
मिनी जोन क्लासिक जोन जैसा ही होता है बस इस मोड में प्ले जोन पहले से ही छोटा होता है। इस मोड में कुल १०० खिलाडी होते है।
4 PUBG में इवेंट मोड क्या है और ज़ोंबी मोड कैसे खेले? PUBG me event mode kya hai aur zombie mode kaise khele
PUBG इवेंट मोड में थोड़े समय के लिए अलग अलग मोड शामिल होते है, पहले PUBG मोबाइल में हार्डकोर मोड आया था जिसमे प्लेयर pubg pc की सेटिंग्स में मैच खेल सकते थे।
अभी PUBG में २ ज़ोम्बी मोड चल रहे है एक मोड में आप को २ रातों तक ज़ोंबी और बाकि दुश्मनो से लड़कर जिन्दा रहना होता है।
![]() |
| PUBG event mode | Zombie mode in hindi |
दूसरे ज़ोम्बी मोड में आप को एक जगह पर छोड़ दिया जाता है और आप को ३० मिनट तक ज़िंदा रहना होता है। इस ज़ोम्बी मोड में आप को रात होने पर घर के अंदर ही रहकर ज़ॉम्बीज़ को मरना होता है और दिन होने पर लूट करनी होती है। इस मोड में जितने भी प्लेयर ३० मिनट तक ज़िंदा रहते है उन्हें विनर घोषित किया जाता है।
ज़ोंबी को मारने पर आप को मेडीकिट और गोलिया मिलती है। ज़ोंबी के बॉस को मारने पर आप को हथियारों के साथ गोलिया और बाकि सामान भी मिल जाता है।




















0 comments:
Post a Comment